होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस, सैफई में अत्याधुनिक 06-बेडेड पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट का लोकार्पण
 
यूपीयूएमएस, सैफई में अत्याधुनिक 06-बेडेड पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट का लोकार्पण
Updated: 8/11/2026 12:16:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस, सैफई में अत्याधुनिक 06-बेडेड पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट का लोकार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह द्वारा अत्याधुनिक 06-बेडेड पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट का लोकार्पण किया गया।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन में विकसित यह यूनिट गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण पैलिएटिव केयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों सहित प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है, ताकि मरीजों को समय पर दर्द से राहत, गरिमापूर्ण उपचार तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक एवं पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि यूनिट की प्रमुख विशेषताओं में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एवं C-Arm फ्लोरोस्कोपी आधारित सुविधाएं शामिल हैं। इन तकनीकों की सहायता से विश्वविद्यालय में कैंसर पेन मैनेजमेंट सहित विभिन्न जटिल एवं विशेषज्ञ प्रक्रियाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जा सकेंगी।
नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु प्रिंस ने बताया कि यूनिट में अल्ट्रासाउंड की सहायता से छाती एवं पेट में पानी भरने जैसी स्थितियों का सुरक्षित उपचार तथा फ्लोरोस्कोपी की सहायता से कैंसर संबंधी दर्द के लिए विभिन्न दर्द निवारण प्रक्रियाएं उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव श्री दीपक वर्मा (पी.सी.एस.), संकायाध्यक्ष चिकित्सा डॉ. आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
यह नई यूनिट यूपीयूएमएस में मरीज-केंद्रित, आधुनिक एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फिजियोथेरेपी सेमिनार, सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम में 200 फिजियोथेरेपिस्टों हुए शामिल
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका : डीएम
जच्चा बच्चा अस्पताल में होगा सुधार - विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी
महिला चिकित्सकों ने एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन से संबंधित विषयों पर विचार किए साझा
मां के दूध में विटामिन, वसा और प्रोटीन होते हैं - डॉ शैलेंद्र गौतम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :