होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका : डीएम
 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका : डीएम
Updated: 8/9/2026 4:03:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका : डीएम
*41,073 किशोरियां अभी एचपीवी टीके के सुरक्षा चक्र से बाहर, सर्वाइकल कैंसर का खतरा बरकरार
*डीएम ने रावतपुर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, अब तक 18,377 किशोरियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण
*14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगता है एचपीवी टीका, मिलती है सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। रविवार को रावतपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। जनपद में अब तक 18,377 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। एचपीवी वैक्सीन भविष्य में इस कैंसर के जोखिम को कम करने का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के साथ ही निर्धारित आयु में समय पर स्क्रीनिंग भी महत्वपूर्ण है। निजी अस्पतालों में महंगी मिलने वाली यह वैक्सीन शासन की ओर से पात्र किशोरियों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भ्रम, संकोच अथवा अफवाह में न आएं और अपनी बेटियों को टीकाकरण केंद्र लेकर जाएं। बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा परिवार के साथ ही पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, टीकाकरण की व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कामकाज के कारण सामान्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच पाने वाले लोग रविवार को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर अथवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और उपलब्ध टीकाकरण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि रविवार को आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्रों में एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को भी विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र किशोरियों की पहचान के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ड्यू लिस्ट तैयार की है। इसके आधार पर घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसपी यादव ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। अभिभावक किसी भ्रम अथवा अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी पात्र बेटियों का समय पर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं
*बॉक्स
*41,073 किशोरियों पर सर्वाइकल कैंसर का खतरा बरकरार
जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 59,450 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें अब तक 18,377 किशोरियों का टीकाकरण हो पाया है। इस प्रकार 41,073 किशोरियां अभी एचपीवी टीके से मिलने वाले सुरक्षा चक्र से बाहर हैं और उनमें सर्वाइकल कैंसर का खतरा बरकरार है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान तेज करते हुए प्रत्येक पात्र किशोरी तक पहुंचने और अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है। समय पर एचपीवी टीकाकरण और निर्धारित आयु में नियमित स्क्रीनिंग से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
*एचपीवी टीकाकरण एक नजर में
कुल लक्ष्य: 59,450 किशोरियां
अब तक टीकाकरण: 18,377 किशोरियां
टीकाकरण के लिए शेष: 41,073 किशोरियां
पात्र आयु वर्ग: 14 से 15 वर्ष
शुल्क: पूरी तरह निःशुल्क
नियमित टीकाकरण: बुधवार और शनिवार
विशेष शिविर: प्रत्येक रविवार
संपर्क: आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जच्चा बच्चा अस्पताल में होगा सुधार - विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी
महिला चिकित्सकों ने एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन से संबंधित विषयों पर विचार किए साझा
मां के दूध में विटामिन, वसा और प्रोटीन होते हैं - डॉ शैलेंद्र गौतम
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता प्रशिक्षण समारोह का हुआ आयोजन
यूपीयूएमएस, सैफई में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ का भव्य समापन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :