होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस, सैफई में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ का भव्य समापन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश
 
यूपीयूएमएस, सैफई में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ का भव्य समापन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश
Updated: 8/7/2026 6:29:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस, सैफई में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ का भव्य समापन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के बाल रोग विभाग द्वारा नवजात शिशुओं के समुचित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 से 7 अगस्त 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ (World Breastfeeding Week) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य समापन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रो. (डॉ.) वैभव कांति तथा प्रो. (डॉ.) प्रगति द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनीबा अलीम ने किया, जबकि बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एमबीबीएस 2024-25 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा स्तनपान के महत्व पर आधारित एक प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को स्तनपान के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) प्रगति द्विवेदी ने माताओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु के समुचित विकास में इसकी भूमिका तथा माताओं के स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद स्तनपान प्रारंभ करना तथा पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना शिशु के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एमबीबीएस 2022 बैच के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिशुओं की माताओं, नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, एमबीबीएस विद्यार्थियों, इंटर्न्स तथा रेजीडेंट चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान को सफल बनाया।
बाल रोग विभाग ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनस्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मां के दूध में विटामिन, वसा और प्रोटीन होते हैं - डॉ शैलेंद्र गौतम
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता प्रशिक्षण समारोह का हुआ आयोजन
नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम
66 वर्षीय हाई-रिस्क महिला के जन्मजात हृदय दोष का बिना ओपन हार्ट सर्जरी सफल उपचार
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :