मां के दूध में विटामिन, वसा और प्रोटीन होते हैं
- डॉ शैलेंद्र गौतम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा विश्व स्तन पान सप्ताह के अंतिम दिन पारस हॉस्पिटल बिठूर में नर्सिंग स्टाफ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 35 नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ शीला चित्रांशी ने बताया कि स्तनपान का अर्थ है , कि शिशु को सीधे स्तन से दूध पिलाना । नवजात शिशु हर 2 से 3 घंटे में दूध पीते है जैसे - जैसे शिशु बढ़ता है स्तनपान की आवृत्ति बदलती रहती हैं। मां के दूध में विटामिन, वसा और प्रोटीन होते हैं और यह शिशु को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है। इसी क्रम डॉ प्रीति शुक्ला ने बताया स्तनपान कराने वाली माताओं का गर्भाशय जल्दी अपने सामान्य आकार में आ जाता है, स्तन कैंसर व अन्य बामारियों का होने खतरा कम होता हैं। इस अवसर पर बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र गौतम ने स्तनपान से संबंधित विभिन्न जानकारी दी और सभी माताओं से अपील की , कि वह पाने शिशुओ को स्तनपान करवाए न कि ऊपर का।
|