अब मरीजो को मिल सकेंगे प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम
- विभागाध्यक्ष- सिस्टर इंचार्ज के माध्यम से मिलेंगे फार्म , तीमारदारो को नही होगी रूम की दिक्कत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज से संम्बद्ध अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज जच्चा बच्चा अस्पताल की नवनियुक्त विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने पद भार ग्रहण करते ही व्यवस्थाओ को दुरूस्त करने में लग गई है। उन्होंने आने वाले मरीजो के लिए प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रूम की व्यवस्था को सख्ती से लागू कर दिया है। उन्होंने एलआर-2 में प्राइवेट एवं सेमी प्राइवेट रुम उपलब्ध कराने के लिए एलॉटमेन्ट एलआर-2 की सिस्टर इंचार्ज के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय के सामान्य भण्डार गृह से प्राइवेट रुम एलॉट करवाने का फार्म उपलब्ध कराया जाता है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम एलॉट कराने हेतु फार्म सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक ही होता है जबकि अब शाम 05 बजे के बाद आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम एलॉट करने का फार्म वितरण का कार्य एलआर-2 की सिस्टर इंचार्ज द्वारा कराया जायेगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को असुविधा न हो। उन्होंने उक्त व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश जारी किया जिस पर सीमएएस डॉ अनीता गौतम ने इस आदेश को जारी कर दिया है।