पुलिस आयुक्त ने बच्चों से बंधवाई राखी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर, 3A/161, आजाद नगर, कानपुर नगर की विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित केंद्र की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं से बातचीत कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
|