पुलिस अधीक्षक से भेंट कर व्यक्त किया आभार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों तथा थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री जागेश्वर महाराज मंदिर समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस अधीक्षक @shraddha_pn से भेंट कर व्यक्त किया आभार व रक्षाबंधन पर्व की दी गईं हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्रावण मास के चारों सोमवार एवं कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की मंदिर समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी।