लगातार हो रही बरसात से खेतों में जल भराव
-खरीफ फसल में तिल की फसल का नुकसान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
कुरारा,हमीरपुर-कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से खेतों में जलभराव
की समस्या के चलते खरीफ फसल में तिल की फसल का नुकसान हो रहा है पानी निकास की व्यवस्था न होने से फसलों का नुकसान हो रहा है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीतीरात
बरसात होने से खेतों में जलभराव की स्थित बन गई है। जिससे खरीफ फसल को नुकसान हो रहा है। किसान चंद्रभान, कल्लू, बबलू, बद्री आदि ने बताया कि रविवार को सारी रात तेज बरसात हुई है। जिससे खेतों में खड़ी तिल की फसल में जल भराव हो गया है। तथा फसल खराब हो गई है। पानी निकासी की समस्या के चलते खेत पानी से भर गए है। खरीफ फसलों में तिल की फसल का नुकसान हो रहा है।लगातार हो रही बरसात से फसलें जलमग्न हो रही है। इस वर्ष तिल की फसल का क्षेत्रफल अधिक था।