राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक नीतिराज, शिक्षकों में खुशी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर - शासन ने विचारोंपरांत राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 की घोषणा 31 अगस्त को कर दी। उत्तर प्रदेश शासन की उपसचिव शंभू प्रसाद ने शिक्षा निदेशक बेसिक को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि 2025 का राज्य अध्यापक पुरस्कार 61 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रदान किया जाएगा जनपद में यह पुरस्कार सुरौली बुजुर्ग के मजरा चुनकी डेरा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतिराज सिंह को प्राप्त हुआ है। शासन के विचारोपरांत 31 अगस्त को राज्य अध्यापक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। प्रदेश बारे में 61 शिक्षक शिक्षिकाओं को चुना गया है। जनपद में यह पुरस्कार नीतिराज सिंह यादव प्रधानाध्यापक चुनकी डेरा को प्राप्त हुआ है। इस पर ब्लॉक के शिक्षक अमरीश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, मंजीता अहिरवार, बृजमोहन यादव, रावेंद्र सिंह गौर, वीरेंद्र परनामी, चंद्र किशोर, हरी सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, अकबर अली, अफरोज आदि ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।