होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कूटरचित ई-केवाईसी के माध्यम से सिम फार्मिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
 
कूटरचित ई-केवाईसी के माध्यम से सिम फार्मिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
Updated: 9/2/2026 12:48:00 AM By Reporter-

कूटरचित ई-केवाईसी के माध्यम से सिम फार्मिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार 
-अभियुक्तगण के कब्जे से 48 सिम कार्ड बरामद
 जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर |कूटरचित  ई केवाईसी के माध्यम से सिम फार्मिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। पुलिस अधीक्षक मृगांक  शेखर पाठक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन कर यह जानकारी दी है। बीते माह 21 अगस्त  को वादिया श्रीमती शोभा पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासिनी ग्राम भौनिया, चन्दपुरवा थाना सुमेरपुर से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 10/2026 धारा 318(4)/336(3) भारतीय न्याय संहिता 66(C)/66(D) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था, इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को वादिया माया पत्नी रामबहादुर निवासिनी ग्राम भुलसी, थाना सिसोलर, हमीरपुर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 11/2026  धारा 318(4)/336(3) भारतीय न्याय संहिता 66(C)/66(D) आईटी एक्ट के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के                नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों मुकदमें में सम्बन्धित दीपक कुमार पुत्र रामखिलावन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम भौरा डाण्डा, थाना सुमेरपुर विक्रान्त सिंह पुत्र बलवान सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम देवपुरा, पोस्ट लमसर, थाना कालपी, जनपद जालौन का नाम विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया। जिन्हें मुखबिर खास की सूचना पर दोनों अभियुक्तगण को निर्माणाधीन पुल, सिटी फारेस्ट के पास थाना क्षेत्र कोतवाली नगर से 48 अदद ब्लैंक सिम कार्ड, 02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन नथिंग कंपनी का, 02 अदद आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों मुकदमें में धारा- 3(5)/61/338/340(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 42(3)(e) टेलीकॉम एक्ट की बढोतरी की गई। प्रकरण में विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण को  न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त दीपक कुमार एवं विक्रान्त सिंह दोनों मिलकर पीओएस एजेंट के रूप में कार्य करते थे। अभियुक्त विक्रान्त मिडलैण्ड माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के फील्ड ऑफिसर के रुप में कार्यरत था, एवं दीपक कुमार उसके सहयोगी के रुप में समूह लोन दिलाने हेतु केवाईसी कराने के नाम पर उनकी जानकारी/सहमति के बिना उनके नाम से सिम कार्ड निकाल लिया जाता था, जिसे साइबर अपराधियों को ऊंचे दामों पर बेच देता था ।एन सीआरपी पोर्टल/समन्वय पोर्टल की जांच से यह भी प्रमाणित हुआ है कि अभियुक्त दीपक के द्वारा कुल 69 सिमकार्ड निकाला गया है जिसपर 19 राज्यों में साइबर फ्रॉड की कुल 114 घटनाएं घटित की जा चुकी हैं। अभियुक्त विक्रांत सिंह के द्वारा कुल 36 सिमकार्ड निकाला गया है जिसपर 16 राज्यों में साइबर फ्रॉड की कुल 56 घटनाएं घटित की जा चुकी हैं। जिनसे लाखों रूपये का साइबर फ्राड किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण दीपक कुमार पुत्र रामखिलावन (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम भौरा डाण्डा, थाना सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर। विक्रान्त सिंह पुत्र बलवान सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी ग्राम देवपुरा, पोस्ट लमसर, थाना कालपी जनपद जालौन|बरामदगी अभियुक्तवार विवरण अभियुक्त दीपक कुमार के पास से बरामद सामग्री 29 अदद सिम।एक अदद मोबाइल फोन नथिंग कम्पनी जिससे केवाईसी / आईरिस स्कैन की प्रक्रिया में इस्तेमाल हुआ है।दो आधार कार्ड जिसमें से एक कूटरचित आधार कार्ड है जो वादिया के मूल आधार कार्ड पर अभि0 दीपक द्वारा अपनी मां की फोटो सस्पेण्डिड पीओस आईडी को पुनः चालू कराने के लिये कूटरचित कर तैयार किया गया था।अभियुक्त विक्रान्त सिंह के पास से बरामद सामग्री 19 अदद सिम,एक अदद मोबाइल फोन नथिंग कम्पनी जिससे केवाईसी / आईरिस स्कैन की प्रक्रिया में इस्तेमाल हुआ है।पुलिस टीम थाना साइबर क्राइम निरी0 अमित कुमार (प्रभारी थाना साइबर क्राइम), निरीक्षक भरत कुमार (साइबर थाना), उपनिरीक्षक सचिन शर्मा (प्रभारी स्वाट टीम मय टीम)उपनिरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी (प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम), उपअजीत सिंह (साइबर सेल),हे0का0 कमल कान्त यादव (साइबर थाना),का0 प्रवीन यादव (साइबर थाना), का0 चन्द्रभवन दिवाकर (साइबर सेल)

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विधिक जागरूकता शिविर में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं उपभोक्ताओं के अधिकारों की दी जानकारी
जिला औद्यानिक समिति की बैठक में कृषकों की आय बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
आगामी तीजा मेला स्थल एवं तालाब का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जीएसवीएमएस पीजीआइ की किडनी ट्रासप्लांट यूनिट में होगा किडनी रोगियों का इलाज
खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, कटरी बैराज के कई गांवों तक पहुंचा पानी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :