खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, कटरी बैराज के कई गांवों तक पहुंचा पानी
- लगातार बढ़ते जल स्तर से डूबी खेतों में फसलें किसान परेशान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रदेश में भारी बारिश के चलते लगातार गंगा सहित अन्य नदियों का जल स्तर तेजी से जहां बढ़ता जा रहा है तो वहीं कटरी और गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। कई गांवों में पानी पहुंच चुका है तो खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में पूरी तरह डूब चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार फील्ड पर बने हुए है और बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाये रखने के साथ व्यवस्थाओं को परखने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्यो को पूरा कराने में लगे है। बतादें कि भारत के कई राज्यों और उत्तर प्रदेश में इस बार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है और ऐसे में गंगा के किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। नरोना बांध से 96,219 क्यूसेक तथा कानपुर के गंगा बैराज के सभी गेटों को खोलकर छोड़े गये 3,72,630 क्यूसेक पानी के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। अधिकारी लगातार बढ़ते जल स्तर की निगरानी कर रहे है। ख्योरा कटरी में भोपालपुरवा से भगवानदीन पुरवा जाने वाले संपर्क पर पर पानी का स्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में घुस चुका है, जिससे फसले डूब गयी है, बताया कि फसलों में लौकी, कददू, बैगन आदि फसले मुख्य है। वहीं बिठूर से जुडे चैनपुरवा, भगवानदानी पुरवा, दुर्गापुरवा, शिदीन पुरवा, प्रतापपुर, डल्ला पुरवा, भारतपुरवा, ईश्वरीगंज तक पानी पहुंचने लगा है। प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों के साथ साथ राहत केंद्रो व अन्य सुविधाओं की ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या अनहोनी न घटित होने पाये।