आगामी तीजा मेला स्थल एवं तालाब का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आगामी तीजा मेला के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुमेरपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित तीजा मेला स्थल एवं तालाब का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेला स्थल एवं तालाब के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। तालाब के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, प्रभावी पैदल गश्त तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही तालाब क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुमेरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।