SAFE CITY MISSION के तहत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षित यात्रा के लिए महत्वपूर्ण पहल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।SAFE CITY MISSION के दृष्टिगत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा की गई। बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, आरटीओ विभाग, ट्रैफिक पुलिस, एआरएम रोडवेज, बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गोष्ठी में स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं एवं अन्य महिला यात्रियों की सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा 20 बिंदुओं वाला प्रोफार्मा संबंधित वाहन चालकों/कर्मचारियों के विवरण हेतु उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे संबंधित द्वारा पूर्ण कर संबंधित थाना पर जमा किया जाएगा। थाना पुलिस द्वारा उपलब्ध विवरण का सत्यापन थाना अभिलेखों के साथ-साथ CCTNS एवं DCRB के माध्यम से किया जाएगा तथा आपराधिक इतिहास पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप कमिश्नरेट कानपुर पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।