होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कार्यवाहक एआरटीओ ने संभाला प्रशासन का कार्यभार
 
कार्यवाहक एआरटीओ ने संभाला प्रशासन का कार्यभार
Updated: 9/3/2026 11:02:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कार्यवाहक एआरटीओ ने संभाला प्रशासन का कार्यभार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शासन की बड़ी कार्यवाही के बाद एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल सोमलता यादव को बुधवार को निलंबित कर दिया गया था। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून को कार्यवाहक एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही विभाग के सारथी भवन व कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातहत कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदक को कार्यालय के चक्कर नहीं लगवाए जाएंगे। जो भी कार्य आवेदक का किया जायेगा उसकी पूरी जानकारी देते हुए काम पूरा होने पर उन्हें दूरभाष द्वारा सूचित करेंगे जिससे उनका समय बचेगा और विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।बीते 24 अगस्त को पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यवाही ने अपना असर दिखाया और विभाग की कारगुजारियों की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी गई। शासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बड़ी कार्यवाही से विभाग में आफरा तफरी के साथ ही हड़कम मचा हुआ है। बाबू कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर काम कर रहे है ताकि किसी बाहरी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो सके। इस पूरे मामले को लेकर पूरे आरटीओ विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है। सारथी भवन के साथ प्रशासनिक कार्यालय में भी इक्का दुक्का आवेदक ही दिखाई पड़े। - आवेदकों की समस्या का जल्द  समाधान करने का दावाकानपुर मंडल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने दावा किया है। इसके लिए उन्होंने कार्यवाहक एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून को निर्देशित किया कि एक बाबू को नियुक्त किया जाए और उन्हें एक आगंतुक रजिस्टर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्टर में आवेदक की समस्या, उनका नाम,पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें निश्चित समयावधि में कार्य कर उन्हें दूरभाष से सूचित किया जाए ताकि आवेदकों को विभाग के चक्कर न लगाना पड़े। हालांकि पूर्व में हेल्प डेस्क बनाया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद हालात जस के तस हो गए थे। अब नया निर्देश किया प्रभावी होगा ये आने वाले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर पता चल जायेगा। निरीक्षण के दौरान पीटीओ दीपक सिंह व आरआई संतोष कुमार मौजूद रहे। - एटीएस सेंटर की भी होनी चाहिए जांचजब से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस एटीएस (ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन) निजी हाथों में गई है। तब से उनकी पौ बारह हो गई है। सूत्रों के अनुसार एटीएस फिटनेस सेंटर पर वाहन स्वामियों से सरकारी फीस के अलावा 5000 से 9000 तक की अवैध वसूली दलालों और फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों द्वारा सांठगांठ कर धड़ल्ले से की जा रही है। इसे साथ ही गाड़ी धुलाई और रेडियम का अतिरिक्त पैसा भी लिया जा रहा है। अगर सेंटर की जांच की जाए तो काफी बड़ा खेल का खुलासा हो सकता है कि तरह से निजी कंपनी दलालो से सांठगांठ कर उगाही में लगी हुई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में सप्लाई के 3200 कच्चे समोसे नष्ट, एक इकाई सील
कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद
एडीजी जोन ने आई0आई0टी0 कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर किया विचार-विमर्श
(IGRS) के मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन प्रथम
SAFE CITY MISSION के तहत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षित यात्रा के लिए महत्वपूर्ण पहल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :