आईएमए चुनाव के लिए डॉ अमित ने अध्यक्ष व डॉ दीपक ने सचिव के लिए किया नामांकन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा के होने वाले 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ अमित सिंह व सचिव पद के लिए डर दीपक श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारीयो ने आज परेड स्थित आईएमए में अपना नामांकन पत्र भरा।आईएमए का प्रत्येक दो वर्ष बाद होने वाले चुनाव में अबकि बार डॉ अमित सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा है। आपको बता दे कि इससे पूर्व डॉ अमित सिंह सचिव पद पर र्निविरोध चुने गए थे और कार्यकाल सबसे अच्छा रहा है। डॉ अमित सिंह की साफ सुथरी छवि को लेकर चर्चाए तेज है कि इस बार भी उन्हें शायद निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना जा सकता है। उनके सचिव पद पर रहते हुए आईएमए द्वारा काफी सराहनीय कार्य किए गए थे।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा के चुनाव 2026-2027 के लिए नई चुनाव समिति का गठन किया गया है। डॉ. अर्चना भदौरिया को चेयरपर्सन और डॉ. जे. एस. कुशवाहा को चुनाव समिति का सचिव चुना गया है। आईएमए कानपुर के चुनाव 27 सितंबर 2026 को ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे, जिसमें 2412 सदस्य मतदान करेंगे। 6 सितंबर ,2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन भरा जा सकेगा। 27 सितंबर को ईवीएम के द्वारा मतदान किया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया, बैनर, होर्डिंग और पोस्टर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव समिति के सदस्यों में डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. अलका शर्मा को शामिल किया गया है। समिति आईएमए कानपुर के वार्षिक चुनाव 2026-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभालेगी।
|