श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जे.के. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जे.के. मंदिर एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का निरीक्षण कर सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों को जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नजीराबाद ,थाना प्रभारी काकादेव सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।