होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  भाजपा ने तैयार की व्यापक कार्ययोजना
 
भाजपा ने तैयार की व्यापक कार्ययोजना
Updated: 9/6/2026 9:52:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपा ने तैयार की व्यापक कार्ययोजना
- नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों की बैठक में हुआ परिचय एवं दायित्वों का विभाजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों और सभी 17 जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, संचालित अभियानों की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का परिचय कराया गया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने विभिन्न संगठनात्मक अभियानों की जिला-वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को जिला एवं मंडल स्तर तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक बूथ तक प्रभावी रूप से पहुंचाना होगा। इसके लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से जिलों का प्रवास कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना आवश्यक है।बैठक में आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के सफल संचालन के लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बीच दायित्वों का विभाजन भी किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्व वाले जिलों और संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक के मुख्य अतिथि, प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि संगठन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों को नियमित संगठनात्मक प्रवास सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय टीम को चौबीसों घंटे संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा। संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से ही प्रत्येक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय टीम के सदस्यों की पहचान उनके कार्य और आचरण से बनेगी। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से नियमित जिला प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक नियमित प्रवास करें। बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली के माध्यम से आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, शिव सिंह भारती और राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह और अखिलेश नाथ दीक्षित,अरविंद मुखिया,क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र तिवारी, रीता कठेरिया, आशा पाल, विधि राजपाल, रागनी भदौरिया और संजय विश्वकर्मा सहित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।- बाक्सविपक्ष के झूठे नेरेटिव का तथ्यों के साथ करेंगे पर्दाफाश : राम किशोर साहूकानपुर। नई क्षेत्रीय कमेटी अनुभव, युवा ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पित परिश्रमी कार्यकर्ताओं का मजबूत संयोजन है।  राम किशोर साहू ने कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए लगातार झूठे और भ्रामक नेरेटिव खड़े करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अब हर जिले और हर बूथ पर तथ्यों, सरकार के काम और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण, बूथ सत्यापन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित क्षेत्रीय महामंत्रीगण एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक में संगठन मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेसियों का मार्च, पुलिस से झड़प
सरीला में समाजवादी पार्टी पीडीए बसोर-वाल्मीकि सम्मेलन में उमड़ा जन समूह
चीनी को लेकर कांग्रेसियों ने तिलक हाल में अनूठे लेकिन तीखे अंदाज में दर्ज कराया विरोध
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आयोजित धरने के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :