सरीला में समाजवादी पार्टी पीडीए बसोर-वाल्मीकि सम्मेलन में उमड़ा जन समूह
-माया वाल्मीकि को राठ विधान सभा से टिकट देने की मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राठ विधान सभा क्षेत्र के कस्बा सरीला के लक्ष्मी वाटिका पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर माया बाल्मीकि पूर्व चेयरमैन एवं भावी उम्मीदवार 229 राठ विधान सभा द्वारा दूसरा समाजवादी पार्टी पी डी ए बसोर - बाल्मीकि सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी एवं हमीरपुर महोबा तिंदवारी के सांसद आजेंद्र सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी ने कहा कि माया बाल्मीकि के आवाहन पर बसोर बाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए है। इससे साबित हो रहा कि बाल्मीकि बसोर समाज के लोग माया बाल्मीकि के साथ है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव किसान ,गरीब मजदूर नौजवान के नेता है । सपा सरकार में बाल्मीकि जयंती पर अवकाश स्थानीय निकायों में 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती,सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय 8.00 बजे हुआ था ताकि माताएं बहने अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज सके किंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया है। सपा की सरकार बनने पर बाल्मीकि जयंती पर अवकाश बहाल होगा , काफी समय से खाली पड़े पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी । राजनीतिक भागीदारी को लेकर बसोर बाल्मीकि समाज की भावनाओं को समझ रहा हूँ ।राजनीति में हिस्सेदारी मिले इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।सांसद आजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि माया बाल्मीकि के समर्थन में बसोर बाल्मीकि समाज के लोग है । यह समाज आज भी सभी जातियों से पिछड़ा है । तथा समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माया बाल्मीकि जन प्रिय नेता है । सबसे पिछड़े बाल्मीकि समाज को राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करेंगे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने का काम कर रहे ।भाजपा सरकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी,चंदा चोरी ,राम धन की लूट को गंभीरता से नहीं लिया है उसने जनता के भरोसे को तोड़ा है। सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही है। इसलिए मैं सभी से कहना चाहता हूं कि सभी लोग समाजवादी पार्टी को वोट देकर जिताने का काम करे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए ।माया बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान,नौजवान,गरीब,मजदूर परेशान है।भ्रष्टाचार,मंहगाई चरम पर है।अखिलेश यादव सर्वसमाज के नेता है। सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को 20-20 हजार रुपए देने का वादा कर महिलाओं को गुमराह कर रही है अभी हाल में ही मलिहाबाद की विधायक जया कौशल पासी को पुजारी ने मंदिर में घुसने नहीं दिया । इससे साफ है कि भाजपा दलितों की विरोधी पार्टी है।बसोर बाल्मीकि समाज के लोगों से कहना चाहती हूं कि समाजवादी पार्टी को वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए।माया बाल्मीकि ने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में राठ विधान सभा से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला था।वर्ष 2027 के चुवाव के लिए टिकट की मांग की है यदि समाजवादी पार्टी ने राठ विधान सभा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया तो मुझे पूरा भरोसा है कि बसोर बाल्मीकि समाज एकजुट होकर जिताने का काम करेंगे। पुष्पेंद्र यादव पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक हमीरपुर ने कहा कि बाल्मीकि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा ।भाजपा सत्ता के दुरपयोग को अपना अधिकार समझती है भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है इस सरकार में निर्दोषों को सताया जा रहा है पी डी ए समाज का उत्पीड़न हो रहा है।अपराधियों,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त है।इसलिए सभी लोग समाजवादी पार्टी में सुरक्षित हैं। जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि बाल्मीकि समाज को टिकट देने की बात जिले की समाजवादी पार्टी प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करेगी। भाजपा सरकार के काले कारनामों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसोर बाल्मीकि समाज के वक्ता देशराज बसोर पूर्व प्रधान भेड़ी ,रमेश पासवान सरीला,अजय बाल्मीकि सरीला,कल्लू बोस बसोर राठ उदयभान बसोर परछा,विशाल बाल्मीकि राठ,कुंवरलाल सुदर्शन बाल्मीकि आदि समाज के लोगों ने माया बाल्मीकि को राठ विधान सभा से समाजवादी पार्टी का टिकट देकर चुनाव लड़ाने की मांग की ।जिसका समर्थन राठ विधान सभा से आए सभी बसोर बाल्मीकि समाज के लोगों ने किया । कार्यक्रम को सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष नीलम यादव,गोकुल राजपूत विधान सभा अध्यक्ष सपा राठ,डॉ शमीम खान, रामप्रकाश प्रजापति ,मायाराम वर्मा,पूर्व चेयरमैन ,मुलायम सिंह यादव नारायणदास अकेला रमेश पासवान,उदयभान पासवान सरीला,अजय बाल्मीकि कामता राजपूत आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी एवं पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में बाल्मीकि समाज के विशाल बाल्मीकि ,साजन भारती बाल्मीकि, अजय भारती बाल्मीकि , अमन भारती बसोर,अजय बाल्मीकि सरीला, सुरेश कुमार बाल्मीकि , लालू प्रसाद बाल्मीकि,विक्रम बाल्मीकि आदि सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर मीरा यादव,सुदामा विश्वकर्मा,मुन्नालाल बाल्मीकि सरीला,गोविंद बाल्मीकि पुरैनी,धर्मेंद्र बाल्मीकि धगंवा,भगवानदास बसोर खेड़ा,धनीराम खेड़ा,छोटेलाल बसोर खेड़ा,राजकुमार बसोर सरीला,परमलाल बसोर सरीला,मुन्ना बसोर खेड़ा,धनीराम बसोरगुटवारा,कल्लू बसोर गुटवारा,राजकुमार बसोर धगवा,मनप्यारे बसोर,महेंद्र बसोर,रोहित बसोर,रामपाल बसोर अमूद,सुंदरलाल बसोर कछवाकला,रामप्रकाश बसोर, भरत कुमार बसोर,कैलाश बसोर,गंगादीन बसोर उमरिया,विकास बसोर,उदयभान बसोर,देवीदीन बसोर,ब्रजकिशोर बसोर,संजय बसोर ग्राम बंगरा
आदि बहुत बड़ी संख्या में बसोर बाल्मीकि समाज के लोग एवं महिलाएं
|