क्षेत्रीय प्रभारी का कल होगा कानपुर आगमन
- जाजमऊ से क्षेत्रीय कार्यालय तक होगा भव्य स्वागत, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का 19 अगस्त को कानपुर आगमन होगा। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जाजमऊ से लेकर क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय प्रभारी का भव्य स्वागत किया जाएगा।क्षेत्रीय प्रभारी के आगमन एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कानपुर महानगर उत्तर, कानपुर महानगर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण एवं कानपुर देहात के जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों की बैठक बुलाई।बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बताया, क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी क्षेत्रीय मुख्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी अभियानों, बूथ स्तर की सक्रियता तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी का जाजमऊ से क्षेत्रीय कार्यालय तक उनका विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा हाल ही में क्षेत्र के सभी जिलों एवं मंडलों में संपन्न हुई तिरंगा यात्राओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रदेश मंत्री किरण निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी, राजेश भदौरिया, अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर, सरोज कुरील, स्वप्निल वरुण, रघुनंदन भदौरिया, दीप अवस्थी, मयंक भट्ट, हर्ष द्विवेदी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण, कानपुर ग्रामीण एवं कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।