समाजवादी पार्टी पी डी ए बसोर वाल्मीकि समाज के सम्मेलन में उमड़ी भीड़
-माया वाल्मीकि को टिकट देने की मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कस्बा राठ के उत्सव पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 229 राठ विधान सभा की समाजवादी पार्टी की भावी उम्मीदवार माया बाल्मीकि द्वारा समाजवादी पार्टी पी डी ए बसोर बाल्मीकि समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश कश्यप प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी ने कहा कि राठ विधान सभा वर्ष 2012 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है इसके पहले चरखारी विधान सभा 40 वर्ष तक आरक्षित रही किंतु आज तक बाल्मीकि समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी भी राजनीतिक पार्टी ने टिकट देकर चुनाव लड़ाने का काम नहीं किया है। उन्होंने राठ विधान सभा से वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला था। वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा के लिए टिकट मांगा है। समाज के लोगों से अपील कि भारतीय जनता पार्टी बाल्मीकि समाज की विरोधी पार्टी है । समाज का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।इसलिए समाजवादी पार्टी को अपना एक - एक वोट देने का काम करे। राठ कस्बा सहित पूरे राठ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हुए बसोर एवं बाल्मीकि समाज के लोगों ने माया बाल्मीकि को टिकट देकर चुनाव लड़ाने की मांग की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने कहा कि आज मुझे यह देखकर अपार खुशी हो रही है कि बसोर बाल्मीकि समाज के लोग माया बाल्मीकि के आवाहन पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता है ।सपा सरकार में बाल्मीकि जयंती पर अवकाश ,40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती,सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय 8.00 बजे हुआ था जिसे भाजपा सरकार ने बाल्मीकि जयंती पर अवकाश,ड्यूटी का समय समाप्त कर दिया । समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी बाल्मीकि जयंती पर अवकाश बहाल होगा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी । बाल्मीकि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि बाल्मीकि समाज को राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है ।जिले की समाजवादी पार्टी बाल्मीकि समाज को राजनीतिक भागीदारी की बात प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से करेगी।सम्मेलन को पुष्पेंद्र यादव,गोकुल राजपूत,नीलम यादव,कुंवरलाल सुदर्शन,प्रेमचंद पासवान राठ,अजय बाल्मीकि सरीला,आदि लोगों ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय बाल्मीकि,मातादीन पासवान,ईश्वरदास पासवान,विशाल बाल्मीकि,अमन भारती ,अशोक बाल्मीकि,दीपक बाल्मीकि आदि राठ कस्बा सहित विभिन्न गांवों के बसोर बाल्मीकि समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।