जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनो पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा ने राजपाल को संबोधित ज्ञापन सोपा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा आज कलेक्ट्रेट में जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनो पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा गया l
समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए l इसके पश्चात पार्टी कार्यालय से एक जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनो को गिराए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में राजपाल को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां पर ज्ञापन सोपा गया l कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ,महेश कश्यप, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष रिजवान खान, संजय यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, शिवशरण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, युगांक मिश्रा, अवधेश यादव , मिसबाहउल हसन जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ,अनार सिंह यादव, संजयवीर यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l