समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न |
-सपाइयों ने मासिक बैठक में आगामी 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए जोरदार भरी हूंकार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कानपुर नगर की एक मासिक बैठक का आयोजन नवीन मार्केट नगर कार्यालय में अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में संपन्न हुई। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कानपुर नगर अध्यक्ष राजेश गौड़ कश्यप ने की, संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महासचिव हरभजन यादव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष हाजी फजल महमूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू उपाध्यक्ष सत्यनारायण गहरवार पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा, गुलाम नबी, प्रधान, प्रकाश गुप्ता, रामशरण प्रजापति आनंद साहू एडवोकेट शाहिद कुरेशी बॉबी भाई कमल प्रियांशु जाटव सुमित ईशान गौड़ एवं जलवंशी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नालाल,गिरजा शंकर कश्यप, नरेंद्र गौड़ आदि बड़ी संख्या में गणमान्य साथियों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में आए सभी साथियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया गया ।