सत्याग्रह को निकले विधायक और समर्थकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सपा विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा दिल्ली में छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन और सरकार की कार्यवाई के विरोध में फूलबाग में सत्याग्रह करने की योजना के चलते विधायक अपने निवास से समर्थकों के साथ निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हे जाने से रोक दिया। इस बीच विधायक समर्थकों और पुलिस के बीच नोक-झोक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हे किसी भी गतिविधी को क्रियान्वयन में लाने की अनुमति नही दी गयी। दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध को लेकन सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को गुरूवार को फूलबाग में सत्याग्रह करना था लेकिन इसकी सूचना पुलिस को लगते ही गुरूवार दिन में लगभग 11 बजे पुलिस उनके निवास पर पहुंची और चारो ओर बेरीकेटिक लगा दी। जब सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ घर से निकले तो पुलिस ने उन्हे रोका। इसी बीच बेरीकेटिक हटाकर विधायक भागने लगे और पुलिस उन्हे रोकने के लिए उनके पीछे भागी। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हे रोक लिया। इसके उपरान्त विधायक अमिताभ बाजपेई को सीएसए स्थित चंद्र शेखर आजाद प्रतिमा के समक्ष लाया गया, जहां विधायक ने आजाद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस अपनी अभिरक्षा में विधायक को उनके निवास पर छोडा।बतातें चले कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सत्याग्रह की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा फूलबाग में अधिकारियों ने साथ पुलिस की व्यवस्था की गयी थी साथ ही फायर बिग्रेड के वाहन भी थे। प्रशासन किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नही बरतना चाहता है। इसी प्रकार सपा युवजनसभा द्वारा भी शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। कांग्रेस कमेटी कानपुर महानगर के अध्यक्ष भी बीते 48 घंटे से अरेस्ट है।शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एसीपी को सौपा ज्ञापन कानपुर। छात्रों के हित के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर गुरूवार को नवशील धाम कल्यानपुर मे समाजवादी युवजन सभा कानपुर ग्रामीण कमेटी द्वारा एसीपी कानपुर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सपा युवजन अभय पुरी, मुनि शुक्ला प्रदेश उपध्यक्ष मुलयाम सिंह यूथ बिर्गेड, प्रदीप निषाद, हर्ष कुमसार द्विवेदी, इंद्रेश यादव, मोनू यादव, शिवा अनुज प्रजापति, तौफीक खान, मो. इस्तियाक, विष्णु दुबे, अमन दुबे, रवि मौर्य, आकाश,देवांशु निषाद, मानस तिवारी, निखिल गिरि व अन्य साथी उपस्थित रहे।
|