क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को रामकिशोर साहू ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
-‘हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को काम’ का सूत्र सभी जिलों में लागू करने के निर्देश
- हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को काम” का सूत्र प्रत्येक जिले में लागू हो: रामकिशोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शुक्रवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में कानपुर महानगर उत्तर, कानपुर महानगर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं फतेहपुर के जिलाध्यक्षों तथा जिला महामंत्रियों ने सहभागिता की। बैठक को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने संगठन में अनुशासन, जिम्मेदारी और सक्रियता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पदाधिकारी को उसकी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से पता हो और वह निर्धारित दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाए।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में जिला महामंत्रियों के बीच तत्काल संगठनात्मक कार्यों का स्पष्ट विभाजन करें। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए पदाधिकारी बूथ तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन के प्रत्येक अभियान को पूरी गंभीरता और प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना होगा। उन्होंने डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान (डीएलपी), संत शिरोमणि रविदास जी की चल रही रज कलश संकल्प यात्रा तथा तिरंगा अभियान में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को काम” का सूत्र प्रत्येक जिले में लागू किया जाए। अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल बढ़ाना भी संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें निरंतर जिम्मेदारियां दी जाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की अमूल्य पूंजी है। जिलाध्यक्षों को चाहिए कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहकर उनके अनुभव का लाभ संगठनात्मक कार्यों में लें।बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिला एवं मंडल कार्यालयों पर साफ-सफाई एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ तिरंगा ध्वज फहराया जाए और स्वतंत्रता दिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा, सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़कर इसे राष्ट्रभक्ति के उत्सव के रूप में आयोजित करें। बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी संबंधित जिलों की एक-एक कर बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिले निर्धारित समयसीमा के भीतर संगठनात्मक अभियानों को पूरा करें और प्रत्येक कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, क्षेत्रिय मंत्री पवन प्रताप सिंह, राजेश भदौरिया, क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान, सर्वेश कठेरिया, अन्नू गुप्ता, फतेह चन्द्र राजपूत, अन्नू श्रीवास्तव सहित सभी जिलों के महामंत्री मौजूद रहे ।