संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा देश में संगठन को नए सिरे से मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए “संगठन सृजन अभियान” के तहत आज कानपुर में AICC पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद श्री रघु शर्मा जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।वार्ता में रघु शर्मा ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और लद्दाख में भी एक साथ संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटियों को अधिक मजबूत, जवाबदेह, सक्रिय और जनसरोकारों से सीधे जुड़ा बनाने के लिए नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन ऐसी नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखकर किया जाएगा जो सक्रिय, प्रतिबद्ध, जवाबदेह और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें | 6 लोगों का पैनल बनाया जाएगा जिसमें सामाजिक ढांचे का भी ध्यान रखा जाएगा।कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण करते हुए SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक वर्ग, महिलाओं, युवाओं तथा सभी प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यवेक्षकों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर AICC को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रेस वार्ता में कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,पीसीसी से पूर्व विधायक मीता गौतम और प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।
|