राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस जनों ने दिया धरना |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर पैलेट गन से घायल साहिल लोहबच की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने के समर्थन में आज कानपुर महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली थाने में धरने पर बैठ गए।जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि जब तक साहिल की FIR दर्ज नहीं होती, वे धरने से नहीं हटेंगे।कांग्रेसजन बाहर धरने पर बैठ कर रामधुन गाने लगे।जब शाम को राहुल गांधी के दबाव में एफआईआर लिखी गई तब कानपुर के कांग्रेसजन भी कोतवाली से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले गए।धरने के दौरान कांग्रेसजनों की एसीपी एवं थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता सहित सभी कांग्रेसजनों को पुलिस ने बलपूर्वक थाने के अंदर बैठा लिया। इसके बावजूद कांग्रेसजन पीछे नहीं हटे और थाने के भीतर ही रामधुन गाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा।
पवन गुप्ता ने कहा कि साहिल लोहबच को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और राहुल गांधी की न्याय की लड़ाई में कानपुर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,राम शंकर राय,प्रमोद गुप्ता,राकेश साहू,सैमुअल लकी,काजी मलिकुल्लाह,विनय पांडे,इखलाख डेविड,राजेश सिंह,जावेद उस्मानी,राजकुमार वर्मा,शीलू श्रीवास्तव,कृपेश त्रिपाठी,संतोष पाठक,मुकेश कन्नौजिया,आसिफ इकबाल,अमित मिश्रा,विश्वनाथ जायसवाल,दुर्गा मिश्रा,शांतनु दीक्षित,देव राय,जितेंद्र ब्रह्म,चंद्रमणि मिश्रा,आशुतोष शुक्ला,जितेंद्र गिरी, मो इरफान,विनोद अवस्थी,सुमित पंत,मो अकील,सजल तिवारी,इस्लाम सिद्दीकी,उपेंद्र यादव,अर्पित मिश्रा आदि थे।