स्कूलों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइनों को हटवाने और जलभराव की समस्या पर सपा का प्रदर्शन
- मामला कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा मुख्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर सपा के प्रदर्शन का
-सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा (उमर्दा) विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइनों और जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।बताते चलें कि शुक्रवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा के महिला पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिर्वा तहसील मुख्यालय पर पहुंचे।यहां सपाइयों ने प्रदर्शन स्वरूप नारेबाजी करते हुए तहसील स्तरीय अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।सलोवा जिलाध्यक्ष और अन्य सपा नेताओं का कहना था कि, तिर्वा विधानसभा में कई स्कूल ऐसे हैं जिनके ऊपर से हाई टेंशन बिजली लाइनें गुजरी हैं। जिससे हमेशा स्कूली बच्चों और शिक्षकों को जान का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई स्कूलों में मामूली बरसात में भी जलभराव की समस्या हो जाती है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से लेकर मरम्मत कार्य को लेकर भी सपा ने अपनी बात रखी।कंपोजिट विद्यालय कनौली,कंपोजिट विद्यालय भखरौली, प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर की बिजली समस्या (हाई टेंशन तार)को उठाया गया।इसके अलावा सिंगरी, बिहारीपुर, हमीरपुर, जिंदापुर्वा, हरचंदापुर, निस्तौली,अशोक नगर के सरकारी स्कूलों में जलभराव की समस्या भी सपाई नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान उठाई।समस्याओं के निदान को लेकर तिर्वा एसडीएम वैशाली को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सपा नेताओं ने सौंपा।इस दौरान अंशू पाल के नेतृत्व में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, कुक्कू चौहान, अंगूरी दहाड़िया,अन्नपूर्णा राजपूत, दिनेश बॉथम, अवधेश यादव,स्वदेश प्रधान, सर्वेश कठेरिया, सरिता दुबे, अनिल यादव, राधेश्याम, रवी पाल, अरुण कुमार, सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।