भाजपा के षड्यंत्र को सपा ही कर सकती है विफल, सत्ता में आए तो मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त- श्याम लाल पाल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद की 229- राठ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत राठ कस्बा के लोधेश्वर धाम में समाजवादी पार्टी पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अखिलेश यादव किसान ,गरीब मजदूर नौजवान के नेता है ।भाजपा के कुशासन से किसान,नौजवान,गरीब,मध्यम वर्ग ,मजदूर,व्यापारी, परेशान है। भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी चरम पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रही है। पीडीए समाज भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से निर्णय कर चुका है इसलिए भाजपा पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा षडयंत्र कारी पार्टी है भाजपा के षडयंत्र को समाजवादी पार्टी ही विफल कर सकती है। पीडीए समाज का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है इसलिए आप लोगों से कहना चाहता हूं कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए।सपा के सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। बेरोजगारी समाप्त होगी। महिलाओं के खाते में प्रति वर्ष 40 हजार रुपए भेजे जायेंगे। हमीरपुर के सपा सांसद आजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने का काम कर रहे ।भाजपा सरकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी,चंदा चोरी ,राम धन की लूट को गंभीरता से नहीं लिया है उसने जनता के भरोसे को तोड़ा है। सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही है। इसलिए मैं सभी से कहना चाहता हूं कि सभी लोग समाजवादी पार्टी को वोट देकर जिताने का काम करे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए ।माया बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान,नौजवान,गरीब,मजदूर परेशान है।भ्रष्टाचार,मंहगाई चरम पर है।अखिलेश यादव सर्वसमाज के नेता है। सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को 20-20 हजार रुपए देने का वादा कर महिलाओं को गुमराह कर रही है अभी हाल में ही मलिहाबाद की विधायक जया कौशल पासी को पुजारी ने मंदिर में घुसने नहीं दिया । इससे साफ है कि भाजपा दलितों की विरोधी पार्टी है।बाल्मीकि समाज के लोगों से कहना चाहती हूं कि समाजवादी पार्टी को अपना वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए। पुष्पेंद्र यादव पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक हमीरपुर ने कहा कि भाजपा सत्ता के दुरपयोग को अपना अधिकार समझती है भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है इस सरकार में निर्दोषों को सताया जा रहा है पी डी ए समाज का उत्पीड़न हो रहा है सरकार का अपराधियों,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त है।इसलिए सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार में सुरक्षित हैं। जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कारनामों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है ।कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनिल अहिरवार,नीलम यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा, राम प्रकाश प्रजापति प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर, गोकुल राजपूत अध्यक्ष राठ विधान सभा , डा0 शमीम खान जिला उपाध्यक्ष सपा,चंद्रावती वर्मा पूर्व प्रत्याशी राठ विधान सभा,बीरबल चौधरी ,सलीम मोहम्मद,आदि लोगों ने संबोधित किया । राहुल राजपूत ब्लाक अध्यक्ष सरीला,मानवेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष मुस्करा,मानसिंह यादव, बृजेन्द्र यादव सरीला नगर अध्यक्ष , मनप्यारे निषाद, मीरा यादव, मेराज राइन नगर अध्यक्ष राठ,अजय बाल्मीकि, कल्लू बोस बाल्मीकि,विशाल बाल्मीकि,मानप्यारे,सुल्तान मंसूरी ,निषाद,मायाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन,नारायणदास अकेला,रिंकू वर्मा,राजबहादुर पाल पूर्व जिला अध्यक्ष सपा,शिवशंकर यादव,राणा यादव,मारुति श्रवण साहू, राठ विधान सभा से बूथ अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी, नेतागण ,कार्यकर्ता गण तथा हमीरपुर विधान सभा के भी काफी संख्या में नेतागण एवं बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्तागण व महिलाएं उपस्थित रही।