होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना
 
जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना
Updated: 9/9/2026 6:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना
*चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर फोर लेन और घंटाघर रोड पर बनेगा टू लेन फ्लाईओवर
*डीएम ने सीवर लाइन शिफ्टिंग का लिया जायजा, दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जरीब चौकी के निकट संपार संख्या 02 स्पेशल पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु, जीटी रोड पर चार लेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर दो लेन फ्लाईओवर के निर्माण की करीब 320 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य का भी जायजा लिया और दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शहर के व्यस्ततम यातायात क्षेत्रों में शामिल जरीब चौकी पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने की दृष्टि से यह परियोजना महत्वपूर्ण है। परियोजना के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर चार लेन तथा घंटाघर रोड की ओर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। परियोजना पूरी होने के बाद जरीब चौकी चौराहे पर यातायात का दबाव कम होने के साथ आवागमन सुगम होगा।
वर्तमान में जरीब चौकी चौराहे पर जल निगम (नगरीय) द्वारा सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक कुल 591 मीटर लंबी सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त जरीब चौकी चौराहे से रामादेवी की ओर भाटिया मोटर्स तक 442 मीटर, घंटाघर की ओर वारसी फर्नीचर से जरीब चौकी चौराहे तक 520 मीटर तथा जीटी रोड पर ट्रेंड्स शोरूम से जरीब चौकी चौराहे तक 523 मीटर सीवर लाइन की शिफ्टिंग की जानी है।
जिलाधिकारी ने सीवर लाइन शिफ्टिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए जल निगम (नगरीय) सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि इसके बाद राज्य सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर एवं रेल ऊपरगामी सेतु के मुख्य निर्माण कार्य को गति दी जा सके।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरीब चौकी शहर के सर्वाधिक यातायात दबाव वाले स्थानों में से एक है और यह परियोजना यहां की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना के पूर्ण होने से जरीब चौकी पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
पुराने गंगा पुल के बगल में आकार ले रहा नया फोर लेन सेतु, कानपुर-शुक्लागंज का सफर होगा सुगम
एसपीसीए में तैनात होगा पूर्णकालिक चिकित्सक,15 दिन में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जे.के. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :