होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, प्रांतीय सम्मेलन में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता,अदालतों में सन्नाटा
 
वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, प्रांतीय सम्मेलन में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता,अदालतों में सन्नाटा
Updated: 9/10/2026 7:45:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, प्रांतीय सम्मेलन में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता,अदालतों में सन्नाटा
- हड़ताल न करने की अंडरटेकिंग पर जताया विरोध
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कानपुर कचहरी में बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन में दोपहर तक गोरखपुर, मुरादाबाद, भोगनीपुर, बाराबंकी, लखनऊ, मेरठ के बार संघों के पदाधिकारी व अधिवक्ता शिरकत करने पहुंचे। सम्मेलन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, वकीलों के मुकदमे गैर जनपद ट्रांसफर करने और हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने जैसे मुद्दे प्रमुख रुप से हावी रहे। न्यायिक कार्य बहिष्कार के बीच अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन शुरू हुआ। सैकड़ों अधिवक्ता विभिन्न जिलों से अधिवक्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। दो दिन के न्यायिक कार्य बहिष्कार के आह्वान के चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा और परिसर में सन्नाटा नजर आया। दूर-दराज से मुकदमों की पैरवी केलिए पहुंचे वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटनापड़ा। न्यायिक कार्य बहिष्कार के कारण कई मामलों मेंसुनवाई नहीं हो सकी। सम्मेलन का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा और महामंत्री राजीव यादव ने किया। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ता पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। भोगनीपुर, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, मेरठ, हमीरपुर, सीतापुर और मैनपुरी समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता सम्मेलन में पहुंचे हैं।सम्मेलन में वक्ताओं ने अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। वक्ताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अधिवक्ताओं से हड़ताल न करने की अंडरटेकिंग ली जा रही है। उन्होंने इसे अनुचित दबाव बताते हुए संविधान विरोधी और अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर हमला बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। सम्मेलन में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, सात परिवारों के 35 लोगों को राहत शिविर में कराया शिफ्ट
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आरबीआई के उप-गवर्नर ने मल्टी-करेंसी क्षमताओं की शुरुआत की
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :