जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l स्थानीय पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अनुशासन,सामूहिक तालमेल एवं उत्कृष्ट वादन कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बैंड की मनमोहक प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को आकर्षित किया। तथा प्रतिभाग करने वाली टीम का
मूल्यांकन वाद्य वादन, तालमेल, अनुशासन प्रस्तुति, एवं टीम भावना सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा की बैंड टीम को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित
कर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्म विश्वास एवं सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तथा सभी प्रतिभागी टीम व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक हर्ष कुमार व
वैभव तथा बैंड टीम प्रभारी शमशेर सिंह का विशेष योगदान रहा।