अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा सौपा गया चेक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय जयराम वर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज उनके आवास जाकर उनकी धर्म पत्नी श्रीमती शगुन को अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष शहजाद खान एड ने 22000 रूपये की चेक देकर शोक संवेदनाये व्यक्त की और भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सदैव उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया l संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से
महामंत्री अश्विनी कुमार प्रजापति एडवोकेट, राजेश श्रीवास एडवोकेट, वरदानी प्रजापति एडवोकेट, अवनीश श्रीवास एडवोकेट, दीपक चक्रवर्ती एडवोकेट, अजय कुमार एडवोकेट आदि अधिवक्ता गण शामिल रहे l