पति की डांट से नाराज विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर हमीरपुर - सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 14 इंदिरा नगर में शुक्रवार को सुबह नवविवाहिता ने पति की डांट से क्षुब्ध होकर तीसरी मंजिल में बने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष में ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये है।
कस्बे के वार्ड संख्या 14 इंदिरा नगर निवासी राहुल निषाद की शादी कुरारा थाना क्षेत्र के पडुई गांव निवासी संध्या 20 वर्ष के साथ नवंबर 2025 में हुई थी। पति राहुल निषाद ने बताया कि संध्या सुबह 7:00 बजे उसके यहां काम करने वाले चालक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उसे डांट दिया था वह नहाने के बहाने मकान की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में गई और वहीं पर कमरे के अंदर छत पर लगे पंखे के हुक के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर झूल गई काफी देर तक नीचे नहीं आने पर मां सदाप्यारी उसे बुलाने जब ऊपर गई तो देखा वह फांसी पर लटक रही थी तत्काल उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुर फूल सिंह निषाद ने घटना की सूचना पुलिस के साथ मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मौके पर मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता कालका प्रसाद निषाद और प्रेमचंद निषाद ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करके आए दिन प्रताड़ित करके मारपीट करते थे तीन दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलने पर वह गए थे और समझा बुझाकर लौट आए थे।
थाना अध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच करके कार्यवाही की जाएगी।