ग्राम माचा में पीडीए जनसभा का हुआ आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा हमीरपुर l आज मौदहा के ग्राम माचा में पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह के निर्देशन में PDA जनसभा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया गया।
पीडीए जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को एक रहने का मंत्र दिया l
जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के घनश्याम साहू , अवधेश यादव , नंदू शिवहरे , कुलदीप शुक्ला , आरिफ भाई, आशीष लखेरा, रामदत्त , छोटे कुरैशी एवं सरफुद्दीन सहित पार्टी के अनेक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सरफराज उर्फ़ बबुआ के साथ समस्त ग्रामवासियों, माचा द्वारा किया गया।