राहू माता मंदिर में 12वें गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बिठूर। मंधना व्यापार मंडल श्री गणेश सेवा समिति क़े तत्वाधान में मंधना स्थित राहू माता मंदिर परिसर में 14 से 23 सितंबर तक होने वाले 12वे गणेश महोत्सव का शुभाराम सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। शाम कों 6 बजे बाबा नीम करौली पर आधारित फ़िल्म हनुमान अंश कों बड़े पर्दे पर दिखाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम प्रतिदिन शाम आठ बजे से शुरू होंगे। समिति क़े द्वारा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं क़े लिए उचित बैठने व पानी की व्यवस्था भी की गयीं है। इस मौक़े पर समिति क़े पदाधिकारियों समेत हजारों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहें।- महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो कि सूचीगणेश महोत्सव के शुभारंभ के दौरान 15 सितंबर को झांकी, 16 सितंबर को सचिन इंटरनेशनल ग्रुप की ओर से झांकी प्रस्तुत की जाएगी, 17 सितंबर को भजन संध्या सम्राट निशा जायसवाल व साक्षी के द्वारा, 18 और 19 सितंबर को विभिन्न कलाकारों व ग्रुपों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 20 सितंबर को पं. अतुल चतुर्वेदी जागरण ग्रुप की ओर से जागरण,जबकि 21 सितंबर को अतुल सावरे जागरण ग्रुप द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 22 सितंबर को देश भक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आयोजित होगा। 23 सितंबर को नगर भ्रमण के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
|