श्रीरामलला गोपाल मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शास्त्री नगर स्थित श्रीरामलला गोपाल मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही घूमधाम से मनाया गया। भक्ति में डूबे भक्तों ने सुंदर भजन गा कर पूरा मोहाल भक्तिमय बना दिया।श्रीरामलला गोपाल मंदिर के महंत 1008 बलराम दास जी महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की जन्माष्टमी का पर्व विगत 30 वर्षों से लगातार हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष महासंयोग बना है कि एक ही दिवस पर संत और गृहस्थ दोनों की तिथि एक ही पड़ी है जो बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। भजन संध्या में प्रमुख रूप से नरेंद्र सिंह, स्वयं प्रकाश पांडे, हरी शंकर शर्मा, मोहिनी माता जी, अनिल जी समेत अन्य भक्तगण उपस्थिति रहे।
|