एयरोसोल प्रणाली से होगी रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर की सुरक्षा
- लिफ्ट व एस्केलेटर में लगने वाली आग की घटना के बाद जल्द लगेगा पता, स्थापित की गयी अग्निशमन प्रणाली
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यात्रियों की सुविधाओं में रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार वृद्धि हो रही है, इससे यह साबित होता है कि रेलवे अपने यात्रियों को लेकर कितना सजग है। रेलवे स्टेशनों में अग्नि की घटना का जल्द ही पता लगाने और उसके नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर रेलवे द्वारा एयरोसोल आधारित अग्नि सूचना तथा अग्निशमन प्रणाली स्थापित की गयी है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए लागतार किए जा रहे प्रयासों में एक कडी और जुड़ गयी है। स्टेशनों में यात्रियो की आवाजाही में प्रयोग होने वाली लिफ्ट तथा अस्केलेटर में अब एयरोसोल आधारित अग्निसूचक एवं अग्निशमन प्रणाली को स्थापित किया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रणाली लिफ्ट तथा एसकेलेटर की सुरक्षा के लिए स्थापित स्थापित करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 62 लिफ्ट और 33 एस्केलेटर में इस प्रणाली को लगाया जा चुका है। इस प्रणाली में आग की घटना में शुरूआती स्तर पर ही जहां पता लग जायेगा वही आग को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन प्रणाली भी स्थापित की गयी है। इस प्रणाली के कारण आग की घटना में कम से कम उपकरणों की हानि होगी जिसे पुनः संचालित किया जा सकेगा।