होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कन्नौज में प्रभारी मंत्री राकेश सचान का दौरा,विकास कार्यों की समीक्षा
 
कन्नौज में प्रभारी मंत्री राकेश सचान का दौरा,विकास कार्यों की समीक्षा
Updated: 9/15/2026 11:49:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

कन्नौज में प्रभारी मंत्री राकेश सचान का दौरा,विकास कार्यों की समीक्षा
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आज दोपहर 12 बजे हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने नेताओं और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। यहां उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक नागरिक को 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 2.80 लाख दीपक जलाए जाएंगे। ये दीपक 17 सितम्बर की शाम 7 बजे लाभार्थी परिवारों के घरों, पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को समन्वय से चित्रकला, सुलेख, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा 'सेवा की कहानी' के तहत योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव पर 60 सेकंड की रील तैयार की जाएगी। विकसित भारत का संकल्प' में सेवा कलश की स्थापना, पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियां तथा एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण होगा।इस दौरान जिला स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्रियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुराधा भारती, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अनौगी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'गौरव सम्मान' प्रदान किया गया।ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग के मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' के माध्यम से युवाओं को नवाचार से जोड़ने तथा शिक्षण संस्थानों में ओरिएंटेशन, मोटिवेशन एवं युवा संवाद आयोजित कराने पर जोर दिया।बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, एसपी विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, एडीएम न्यायिक विजय कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ.विकास चंद्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ समेत कई अधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सिपाही की अभद्रता के खिलाफ सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे एसपी कार्यालय
तीजा मेला स्थल पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी के दिए निर्देश
ई रिक्शा चालक कर रहे मासूमों के जीवन से खिलवाड़
गाजे बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा
उन्नत शिक्षण से ही सुदृढ़ होगी रोगी सेवा- डॉ सीमा द्विवेदी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :