नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज पर पलटी पाइप लदी डीसीएम
- डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल, सरसौल सर्विस लेन से गुजरती रही गाडियां
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महराजपुर क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे सरसौल स्थित ओवर ब्रिज पर एक मार्ग दुघर्टना के चलते पाइप से भरी डीसीएम अनिंयत्रित होकर पलट गयी। हादसे के बाद जहां वाहन चालक बुरी तरह जख्मी हो गया तो वहीं डीसीएम में रखा पाइप पूरे ओवर ब्रिज पर फैल गयी, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। वहंी सरसौल के सर्विस लेन से गाडिया गुजरती रही। जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तडके फतेहपुर से कानपुर की ओर आने वाली पानी के पाईपों से लदी डीसीएम थाना महाराजपुर के सरसौल ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के कारण पूरी सडक पर पानी की पाईपे बिखर गयी, जिसेस लगभग दो घंटो यातायात प्रभावित रहा। इस बीच सरसौल सर्विसलेन से गाडियां निकलती रही। घायल डीसीएम चालक 30 वर्षीय दीपक कुमार ने बताया कि डीसीएम का क्लच फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। रोकने के प्रयास पर गाडी पलट गयी। दुघर्टना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ एनएचआई की टीम भी पहुंच गयी और क्रेन मंगवाकर डीसीएम को किनारे लगवाने के बाद पाईपों को उठवाया। इस बीच लगभग दो घंटे लग गये, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने कहा कि घायल चालक ठीक है, सडक से पाइपों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया जा चुका है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।