होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बूथ से गांव तक गूंजेगा ‘जनसेवा का संकल्प’, महीने भर चलेगा अभियान
 
बूथ से गांव तक गूंजेगा ‘जनसेवा का संकल्प’, महीने भर चलेगा अभियान
Updated: 9/17/2026 9:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बूथ से गांव तक गूंजेगा ‘जनसेवा का संकल्प’, महीने भर चलेगा अभियान 
- हर बूथ पर जलेंगे कम से कम 200 दीप, सेवा से जुड़ेगी जनता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान–जन सेवा ही प्रभु सेवा’ चलाएगी। अभियान को बूथ से लेकर गांव, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक व्यापक रूप देने की तैयारी है। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने प्रेस वार्ता में कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना है।    उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 दीप जलाए जाएंगे। इसमें किसान, महिलाएं, युवा, गरीब परिवार, श्रमिक, छोटे व्यापारी, कारीगर, मछुआरे, जनजातीय परिवार, दिव्यांग, अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के लाभार्थियों की भागीदारी होगी। लाभार्थी अपने घरों पर भी दीप जलाकर अभियान से जुड़ेंगे। अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के माध्यम से 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नुक्कड़ नाटकों के जरिए सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनुभव जनता तक पहुंचाए जाएंगे। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहनों का सम्मान, माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी जाएगी।  इसी क्रम में ‘25 साल, 25 कहानी’ के तहत ऐसे स्थलों और बदलावों को सामने लाया जाएगा, जिन्हें अभियान के दस्तावेज में सेवा और परिवर्तन से जोड़ा गया है। जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी के लिए ‘सेवा मेरा योगदान’ भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इसके तहत नागरिक 25 सेवा गतिविधियों में से किसी एक को चुनकर कम से कम 25 मिनट सेवा कार्य के लिए देंगे। रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, महिला स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन, नशामुक्ति, सरकारी योजनाओं की जानकारी और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे कार्य इसमें शामिल हैं। श्री साहू ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का केंद्र केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा को जनभागीदारी से जोड़ना है। अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ उनके परिणामों का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा। 7 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोली के माध्यम से विकसित भारत, राम जन्मभूमि अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा। वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
वेदों की शिक्षाओं को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दें -योगेन्द्र याज्ञिक
राष्ट्रव्यापी कैम्पेन ‘चेंज द सोच कैंपेन
गंगा टास्क फोर्स ने मेडिकल कॉलेज में चलाया पौधरोपण अभियान
नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज पर पलटी पाइप लदी डीसीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :