होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
 
निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Updated: 9/17/2026 9:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
- मेट्रो डिपो और निर्माण स्थलों पर पूजा का आयोजन; शहर को विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था समर्पित करने का लिया संकल्प
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।  मेट्रो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुवार को गुरुदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो तथा नौबस्ता कास्टिंग यार्ड सहित विभिन्न निर्माण स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मेट्रो के इंजीनियरों एवं स्टाफ ने सृजन और निर्माण के देवता विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शहर एवं प्रदेश में संचालित विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं की सफलता की प्रार्थना की।कानपुर मेट्रो ने कॉरिडोर-1 के प्रायोरिटी सेक्शन (आईआईटी–मोतीझील) पर सिविल निर्माण कार्य शुरू होने के मात्र 2 वर्ष 1.5 माह के रिकॉर्ड समय में यात्री सेवाएं प्रारंभ कर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया था। कॉरिडोर-1 के अंतर्गत यात्री सेवाओं का विस्तार मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक किया गया, जिससे पहली बार पांच नए अंडरग्राउंड स्टेशन मेट्रो नेटवर्क से जुड़े।  प्री-कास्ट अवसंरचनाओं को स्थापित करने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच रहा है। कॉरिडोर-2 के डिपो रैंप से डबल पुलिया रैंप तक लगभग 4.10 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में ट्रैक निर्माण एवं सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कानपुर मेट्रो की सभी निर्माण योजनाओं के सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध पूर्ण होने की मंगलकामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, "उत्तर प्रदेश मेट्रो की टीम शहरवासियों को अत्याधुनिक सुविधाओं और प्रौद्योगिकी से लैस विश्वस्तरीय मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कानपुर मेट्रो ने देश के अंदर मेट्रो निर्माण में पहली बार डबल टी-गर्डर का प्रयोग किया है। 10 अप्रैल 2026 को कानपुर मेट्रो को ‘बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट’ श्रेणी में सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार, जुलाई 2026 में बारादेवी–नौबस्ता के पांच एलिवेटेड स्टेशनों को आईजीबीसी की सर्वोच्च ‘प्लैटिनम रेटिंग’ तथा दिसंबर 2025 में आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के पूर्ण होने से ट्रैफिक की समस्या और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलेगी तथा शहर की अर्थव्यवस्था को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वेदों की शिक्षाओं को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दें -योगेन्द्र याज्ञिक
बूथ से गांव तक गूंजेगा ‘जनसेवा का संकल्प’, महीने भर चलेगा अभियान
राष्ट्रव्यापी कैम्पेन ‘चेंज द सोच कैंपेन
गंगा टास्क फोर्स ने मेडिकल कॉलेज में चलाया पौधरोपण अभियान
नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज पर पलटी पाइप लदी डीसीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :