प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर विश्वविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर के निःशुल्क टीकाकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार के प्रयासों से जिला स्वास्थ्य समिति के साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम गुरुवार को विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाट्न विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डा. वंदना पाठक, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुबोध प्रकाश, डा. मुनीश रस्तोगी, डा. प्रवीन कटियार, डा. दिग्विजय शर्मा एवं डा. वर्षा प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। कुलपति ने कहा कि सभी किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण करना आवश्यक है और विश्व विद्यालय इस सम्बन्ध में निरंतर प्रयासरत है। डा. वंदना पाठक ने कहा कि सभी को सर्वाइकल कैंसर एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कुल 52 किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया गया।
|