गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजे पंडाल
-सुबह शाम आरती के समय जुट रही बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हमीरपुर l जिले में गणेशोत्सव को लेकर धूम मची है। पंडालो और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओ के पूजन अर्चन के साथ आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। भजन कीर्तन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पंडालो में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज रहे हैं। मुख्यालय के जल निगम ऑफिस के सामने युवा हिंदू सेवा समिति की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में शाम की आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर आरती के समय पंडाल में जयकारों से माहौल भक्तिमय कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। घर-घर में स्थापित गणेश प्रतिमाओ को भी प्रतिदिन आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।आरती के समय पड़ोस की महिलाएं व बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।