एडीजी जोन को प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर को प्रतिष्ठित “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा तथा कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इसी क्रम में कानपुर जोनल कार्यालय में कार्यरत उ0नि0 उदयभान को भी “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। साथ ही मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, मुख्य आरक्षी वीरभानु एवं मुख्य आरक्षी अवशेष कुमार को भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया गया है।
|