नगर पंचायत कुरारा की पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि के मकान में बुलडोजर चलाये जाने का मामला
-अपर मुख्य सचिव गृह विभाग ने जिला अधिकारी को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी ने 10 सितंबर को आशारानी कबीर वर्तमान चेयरमैन के द्वारा घर पर आकर मारपीट कर बुलडोजर से मकान क्षतिग्रस्त कर देने की शिकायत संजय प्रसाद अपर मुख्य सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में उनके कार्यालय में जाकर की थी। जिस अपर मुख्य सचिव गृह के द्वारा जिला अधिकारी हमीरपुर को पत्र प्रेषित कर निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है उसकी एक प्रति समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में माया बाल्मीकि के साथ समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल से मिलकर आशारानी कबीर चेयरमैन नगर पंचायत कुरारा एवं अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने की मांग की है।प्रतिनिधि मंडल में शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमेरपुर,मनप्यारे निषाद,जिला उपाध्यक्ष सपा, ओमप्रकाश सोनकर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,हरनारायण निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।