होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
 
विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
Updated: 9/23/2026 11:32:00 PM By Reporter-

विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
-निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर, योग प्रदर्शन एवं औषधीय पौधों का हुआ रोपण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकास भवन परिसर, कुछेछा, हमीरपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिये आयुर्वेद" विषय पर 11वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० निरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, डी०सी० मनरेगा, डी०सी० एन०आर०एल०एम० तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान श्री धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद दिवस के उद्देश्य एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयुष विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा जनसामान्य को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं योग शिविर का भी आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के बच्चों द्वारा आकर्षक योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जन-स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देते हुए विकास भवन परिसर में औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० निरेन्द्र बहादुर सिंह ने आयुर्वेद दिवस के आयोजन में सहयोग के लिए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, विभागीयअधिकारियों-कर्मचारियों एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसामान्य से आयुर्वेद एवं योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा उपलब्ध आयुष चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन  जलीस खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष ) सुजीत कुमार, डॉ० बृजेश त्रिपाठी, डॉ० मीना कुमारी, डॉ० उपासना मिश्रा, डॉ० दीपिका प्रियदर्शिनी, डॉ० श्वेता आनन्द द्विवेदी, रामऔतार फार्मासिस्ट, संदीप कुमार फार्मासिस्ट, रमेश कुमार, आनन्द द्विवेदी,  मनोज कुमार, नीरज सागर,  दिलीप कुमार, डॉ० बृजेश कश्यप, योग प्रशिक्षक श्रीमती शिवानी कटियार सहित विभागीय कर्मचारी तथा पतंजलि योग समिति हमीरपुर की प्रभारी श्रीमती रानी बाथम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया
सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, निरोधात्मक गतिविधियों का सत्यापन
प्रदेश में सात सूत्रीय मांगों को लेकर वकीलों का ऐलान, हर बुधवार हड़ताल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :