नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया
-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज कोषागार हमीरपुर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मौजूद रहे।
अशोक कुमार 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं हमीरपुर का डीएम बनाए जाने के पूर्व वे लखनऊ में भूमि विकास एवं जल संसाधन विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। कारभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता के कार्यक्रमों को लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का निस्तारण एक बार में ही होना चाहिए जिससे उन्हें बार-बार मुख्यालय ना आना पड़े। उन्होंने जन समस्याओं का समय से निस्तारण कराए जाने की बात कही है।