मौरम उतारकर ग्वालियर जा रहा डंफर खंदक में पलटा
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के पास का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मौरम उतारकर वापस जा रहा एक डंफर चालक के अनियंत्रण के कारण खंदक में जा गिरा।जानकारी के मुताबिक मौरम लादकर एक डंफर नंबर एमपी 07 ए.के 7727 बीते सोमवार की रात मौरम लादकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से तिर्वा मौरम मंडी मंगलवार की सुबह पहुंचा था। डंफर को चालक अनिल बघेल लेकर पहुंचा था।तिर्वा मंडी में मौरम उतारने के बाद चालक डंफर को लेकर वापस लेकर रवाना हुआ।जैसे ही डंफर तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के निकट पहुंचा,इसी दौरान अनियंत्रण के कारण सड़क किनारे खंदक में पलट गया।दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है।आसपास के लोगों ने जब दुर्घटना वाले देखी तो मौके की ओर दौड़ पड़े।राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से डंफर चालक को खंदक से निकाला जा सका।इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।फिलहाल चालक सुरक्षित है।