भाजपा नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,कारीगर की मौत
-मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर मोहल्ले का
-अवैध रूप से संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में कारखाना मालिक गिरफ्तार,मौके पर पहुंचे डीएम,एसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में एक कारीगर युवक घायल हुआ है,हालत गंभीर होने के दौरान उसका उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जारी है। जानकारी पर जिले के डीएम, एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां कारखाना मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूंछताँछ जारी है। अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री एक बीजेपी नेता की है। यह बीजेपी नेता खुद को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का छिबरामऊ नगर अध्यक्ष बताते हैं। इनके घर के बाहर नेम प्लेट भी लगी हुई है।फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।जानकारी के मुताबिक छिबरामऊ क्षेत्र के बहवलपुर मोहल्ले के निवासी शिवकुमार सक्सेना के घर के बाहर सरकारी जमीन पर दीवार के सहारे डाले गए टीन शेड में बीते समय से अवैध पटाखा संचालन का कार्य किया जा रहा था। बता दें कि, शिव कुमार सक्सेना खुद को बीजेपी नेता और ओबीसी मोर्चा का छिबरामऊ नगर अध्यक्ष भी बताते हैं और उनके घर के बाहर नेम प्लेट भी लगी मिली है।मंगलवार को भी पटाखा फैक्ट्री में पटाखे बनाने का कार्य जारी था। यहां वार्ड 13 के रहने वाले पटाखा कारीगर शिव कुमार खटिक मौजूद थे। दोपहर 12 बजे के करीब जैसे ही अचानक पटाखा फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ तो आसपास का इलाका दहल गया। हाल यह था कि, जहां मौके पर मौजूद उपरोक्त कारीगर धमाके के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं धमाके से आसपास के लोग दहल गए,आसपास के मकानों में विस्फोट से जहां दरारें आ गईं वहीं पटाखा फैक्ट्री की दीवार के सहारे रखा टीन शेड 25 मीटर दूर उड़ कर जा गिरा।हादसे की जानकारी पर जहां मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई वहीं मामले की सूचना पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री,एसपी विनोद कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे।हादसे में घायल कारीगर को स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण कारीगर को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।मेडिकल कॉलेज में कारीगर की हालत चिंताजनक बनी हुई है वहीं उपचार जारी है।घटनास्थल पर पुलिस टीमों द्वारा जांच पड़ताल और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं वहीं अपने को बीजेपी नेता बताने वाले नेता जी की तलाश भी पुलिस तेजी से कर रही है।