होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम
 
सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम
Updated: 9/23/2026 5:19:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम 
‎-मामला कन्नौज जिले में अलग-अलग घटी तीन सड़क दुर्घटनाओं का
‎-मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सौंरिख क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे और अपने पिता महावीर के साथ रहते थे।सुरेंद्र सब्जी की खरीद और बिक्री का कार्य करते थे और अपनी जीविका को चलाते थे। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र बाइक से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे।जैसे ही वह नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक की अनियंत्रण के कारण सुरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुरेंद्र को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आगे की कार्यवाही पी.एम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
दूसरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेला उमर्दा वाया औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के निकट घटी। यहां सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी बबलू की पत्नी उमा बीते सोमवार को अपने मायके तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव स्थित अपने भाई उमेश के घर आई थीं।मंगलवार की सुबह उमा मायके के अन्य सदस्यों के साथ तालग्राम स्थित रोहिली माता मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के साथ उमा गसीमपुर गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान यहां रुके परिवार के सदस्यों के बीच किसी कारण से उमा ने सड़क पार करने का प्रयास किया। जैसे ही उमा सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप चालक ने अनियंत्रण के कारण उमा को टक्कर मार दी। घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से  भाग निकला वहीं दुर्घटना में उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार हेतु ले जाए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। मृतक महिला के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।तीसरी सड़क दुर्घटना तिर्वा कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के निकट घटी। जानकारी के मुताबिक तिर्वा से कन्नौज जाने के लिए एक टेम्पो पर बैठकर सवारियां रवाना हुई थीं। टैंपो पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र रूप नरायन भी अन्य महिला पुरुष सवारियों के साथ मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रमाकांत को कानपुर जाना था। जैसे ही ऑटो तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहे के निकट पहुंची इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ऑटो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। घायल रमाकांत की उपचार हेतु लाए जाने के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
‎रमाकांत की मौत पर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।मामले में मृतक के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया
सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस
ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, निरोधात्मक गतिविधियों का सत्यापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :